माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के आम चुनाव में जबरदस्त उत्साह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के आम चुनाव में जबरदस्त उत्साह

 


गुवाहाटी। माहेश्वरी सभा गुवाहाटी एवं महेश्वरी महिला समिति गुवाहाटी के आम चुनावों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आज बारिश ने ठंडी ठंडी फुहार से अपना जलवा बिखेरने के बावजूद भी मतदाताओं का आकर मतदान करना जारी रहा। गत 2 महीनों से घर-घर जाकर एवं सोशल मीडिया पर प्रचार ने काफी गहमागहमी से गति पकड़ी थी।माहेश्वरी समाज मे इस तरह के आम चुनाव में उत्साह पहली बार देखा जा रहा है। महेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद की दौड़ में सीताराम बिहानी और वर्तमान सभा के सचिव मदन गोपाल सिग्ची में बराबर की टक्कर दिखाई दे रही है। वही सचिव पद के लिए सुरेंद्र लाहोटी और रतन चितलांगिया में भी कांटे की टक्कर चल रही है। महिला समिति में वरिष्ठ सदस्या सीता झंवर एवं महेश्वरी महिला समिति की वर्तमान युवा सचिव वर्षा सोमानी के बीच में भी कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। महिला समिति के सचिव पद के लिए पुष्पा सोनी निर्विरोध सचिव के रूप में उभर कर सामने आई है। चुनाव अधिकारी अमित काबरा की देखरेख में अनुशासन पूर्वक मतदान कार्य संपन्न होते देखा गया। महेश्वरी भवन के बाहर स्थानीय यातायात पुलिस एवं स्वयंसेवकों द्वारा भी सुरक्षा और सुविधाओं का व्यापक प्रबंध किया गया है। आज देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।


उल्लेखनीय है कि महेश्वरी सभा के चुनाव में 26 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें 14 उम्मीदवारों को विजयी बनाकर कार्यसमिति में भेजा जाएगा। इसी तरह महिला समिति में भी 20 में से 14 सदस्योंओ को मतदान के द्वारा चुना जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें