महेश्वरी सभा गुवाहाटी के आम चुनाव में सीताराम बिहानी ने अध्यक्ष पद जीता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महेश्वरी सभा गुवाहाटी के आम चुनाव में सीताराम बिहानी ने अध्यक्ष पद जीता

 


गुवाहाटी। माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के आम चुनाव के नतीजे देर रात 1:30 बजे तक मतगणना के पश्चात घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी अमित काबरा ने घोषणा करते हुए बताया कि सीताराम बिहानी 988 मत लेकर अध्यक्ष पद की दौड़ में जीत गए हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल मदन सिग्ची को 457 मत प्राप्त हुआ। सचिव के चुनाव में सुरेंद्र लाहोटी को 881 मत प्राप्त हुए। इस दौड़ में शामिल रतन चितलांगिया को 533 मत प्राप्त हुए। सीताराम बिहानी की टीम ने इस बार परिवर्तन का नारा लगाते हुए चुनावी वैतरणी को पार किया प्रथा इसे ही चुनावी प्रचार का मुख्य मुद्दा बनाया। उनकी टीम ने समाज में परिवर्तन लाने का आश्वासन देते हुए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया। जबकि अनुभवी व कर्मठ उम्मीदवार मदन सिग्ची अपने कार्यकाल में सचिव पद पर रहकर समाज का कुशल नेतृत्व कर चुके हैं। कार्यकारिणी समिति के लिए 14 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना था। जिसमे पवन साबू, जितेंद्र राठी, नितिन माहेश्वरी, संतोष तापड़िया, धनराज झंवर, अरविंद सोनी, कैलाश राठी, दीनदयाल मूंदड़ा, नारायण प्रसाद गट्टानी, अशोक सोमानी ,रमेश तापड़िया, बनवारी बिडला, रामेश्वर तापड़िया के अलावा 14 वें स्थान पर प्रभात चांडक और राजेश सोनी को बराबर 740 मत प्राप्त हुए है। जिसमें आपसी सहमति और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभात चांडक ने राजेश सोनी के पक्ष में कार्यकारिणी समिति सदस्य से अपना नाम वापस ले लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें