पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन का ध्वजारोहण से शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन का ध्वजारोहण से शुभारंभ

 


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का 16 वां प्रांतीय अधिवेशन गुवाहाटी मे फैंसी बाजार स्थित तेरापंथ धर्म स्थल में दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ। इस अधिवेशन में पूर्वोत्तर के लगभग 65 शाखाओं से 200 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन का शुभारंभ साधना मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर हरलालका, प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उनके साथ स्वागत अध्यक्ष संपत मिश्र, अधिवेशन की आथित्य शाखा कामरूप शाखा के अध्यक्ष विनोद लोहिया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिकरीया, प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के अलावा मंडल के उपाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे। द्वितीय चरण में पूर्वोत्तर में बसने वाले मारवाड़ी समाज के लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन नौगांव से सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य जुगल प्रसाद अग्रवाला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर लेेखक सांवरमल सांगानेरिया, संदीप चमरिया , पुष्पा बुुकलसरिया, पुष्पा सोनी, हेमलता गोलछा, अंशु सरड़ा को फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया साहित्य प्रदर्शनी समिति के शंकरलाल भजन का कंचन शर्मा कुसुम जालान सरोज अग्रवाल विकास खंडेलवाल ने साहित्य प्रदर्शनी की व्यवस्था सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें