गुवाहाटी। माहेश्वरी महिला समिति गुवाहाटी के आम चुनाव मैं वर्षा सोमानी ने 363 वोट लेकर अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित की गई। चुनाव में इनके प्रतिद्वंदी के रूप में महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य सीता झंवर ने 250 मत हासिल किए। विजयी घोषणा होने के साथ ही चुनाव घोषणा स्थल अबीर एवं रंग के रंगों में रंग गया।समाज के सभी तबकों के लोगों ने वर्षा सोमानी को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं ने नृत्य कर श्रीमती सोमानी का अभिवादन किया। गौरतलब है कि वर्षा सोमानी गत कार्यकाल में युवा सचिव के रूप में अपने कर्मठता और कार्यकुशलता का परिचय दे चुकी है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें