रांंगापाडा से जयकिशोर झा
रंगापारा। देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिक जवानों द्वारा आज चारद्वार थाना स्थित, असम राइफ्लस पब्लिक स्कूल में अगरतल्ला सेक्टरअन्तर्गत लोकरा बटालियन असम राइफ्लस द्वारा-प्रायः डेढ सौ से अधिक छात्र छात्रों की उपस्थिती के बीच प्रायः एक घंटे तक-हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर जवानों ने छात्रों को आधुनिक हथियारों की जानकारी दी। साथ ही छात्रों द्वारा हथियारों के बारे में अनेक तरह के प्रश्न का भी जबाव दिया गया। इस मौके पर जवानों द्वारा कई तरह के हथियार दिखाए गए। इन्हें देख छात्र बोले की पहली बार ऐसे आधुनिक हथियार देखने को मिले हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें