रोटरी क्लब मेट्रो का नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 18 मार्च से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोटरी क्लब मेट्रो का नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 18 मार्च से

 


गुवाहाटी। नगर में पहली बार दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक नेत्र चिकित्सा शिवीर का नगर के रोटरी क्लब ऑफ़ गुवाहाटी मेट्रो के अथक प्रयास से भारत के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक नेत्र चिकित्सा केंद्र श्रीधारीयम नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कोट्ठात्तुकुलम, कोचीन (केरला) द्वारा १८ और १९ मार्च २०२३ शनिवार एवं रविवार को केजीएमटी हॉस्पिटल, गीता नगर पुलिस स्टेशन के पास, हातीगढ़, गुवाहाटी में लगाया जा रहा है। जिसमें निशुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। गौरतलब है कि। श्रीधारीयम परिवार पिछले ४०० वर्षो से अपनी आयुर्वेदिक सेवाएं जान साधरण को दे रहे है। इन्होने 1999 में अपना अस्पताल स्थपित किया। श्रीधारीयम नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कोट्ठात्तुकुलम, कोचीन (केरला) एक आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र जो की देश एवं विदेशों तक के नेत्र मरीजों को अपनी चिकित्सा पद्धति से असाध्य नेत्र रोगो से मुक्त करवाया है। अफ्रीकन देश केन्या के पूर्व प्रधान मंत्री रयला ऑडिगा की पुत्री सुश्री रोजमैरी ऑडिगा की इसी चिकित्सा से नेत्रज्योति वापस आयी। जिसको हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयुष मंत्रालय के एक कार्यक्रम में बहुत सराहा। मन की बात कार्यक्रम में भी उन्होंने श्रीधारीयम संसथान को बहुत सराहा।


ज्ञात रहे की रोटरी क्लब ऑफ़ गुवाहाटी मेट्रो ने विकाश बजाज की अध्यक्षता में कई समाज कल्याण कार्य कर चुकी है। जिसमें जयपुर फुट के साथ मिलकर विकलांगो को कृत्रिम अंग प्रदान करना, बेरोज़गार एवं अबला महिलाओ के लिए सिलाई कढ़ाई की शिक्षा दे कर उनको सिलाई मशीन प्रदान करना इत्यादि हैं। इसी कड़ी में ये अनोखा एवं लाभदायक आयुर्वेदिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर के केजीएमटी हास्पीटल गीतानगर पुलिस थाना के सामने में होने जा रहा है


जानसाधारण से निवेदन है कि इस शिविर से लाभ उठायें नेत्र की कोई भी तकलीफ से निजाद पाएं। अशोक गोयल, राजेंद्र सुरेका, विकाश विजयवर्गीय, सतीश कसेरा इस शिविर के मुख्य कार्यकर्ता हैं। अग्रिम रजिस्ट्रियन करना आवश्यक है लिंक के लिए 9435143857, 9435047624, 94350 19357 या 9707025830 से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें