मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा का शपथ समारोह का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा का शपथ समारोह का आयोजन

 


निखिल कुमार मुंन्दडा 


होजाई। मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा का सत्र 2023-24 के लिए आज विधिवत शपथ विधि कार्यक्रम रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला भवन (मारवाड़ी युवा मंच भवन) में आयोजित हुआ। मंच के पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवी रमेश मुंदडा ने नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव अभी मोर, कोषाअध्यक्ष संजय मुरारका सहीत कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। उल्लेखयोग्य है कि उक्त सभा निवर्तमान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए नवीन अग्रवाल ने अपने दो सत्र के कार्यकाल के दौरान कार्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा वे नई कार्यकारिणी को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया वह सबको साथ लेकर मंच के उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा किसी भी शाखा को सक्रिय रखने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता होती है। पूर्व अध्यक्ष रमेश मुंदड़ा, प्रवीण सरावागी, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक चनानी नेवी सभा को संबोधित किया और नई नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन निखिल कुमार मुंदड़ा ने किया। इस दौरान मंच पर पूर्व अध्यक्ष मुकेश बजाज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम से पहले सभी वरिष्ठ जनों का फुलं गमछा से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की पूर्वोत्तर कमेटी के जनसंपर्क विभाग में होजाई शाखा से निखिल कुमार मुंदड़ा को समन्वय के रूप में स्थान दिए जाने पर खुशी जाहिर की व उनका फुलं गमछा से स्वागत किया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पीयूष क्याल, सह-सचिव हृदय भीमसरिया व विशाल क्याल, कोषाअध्यक्ष संजय मुरारका, सहकोषाध्यक्ष रवि सुराना, सांस्कृतिक सचिव- रोहित बोरा, मिहिर राठी, प्रियंमकर सुरेका, रक्त संयोजक शुभम केजरीवाल, मयंक बोरा, मयंक क्याल, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री- शुभम सरावगी, विक्रम भीमसरिया, मोहित क्याल, मंच सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निखिल कुमार मुंदड़ा, भवन इंचार्ज लवलेश छावछारीया, कृष बजाज, व्यक्तित्व विकास निखिल कुमार मुंदड़ा, करण दीक्षित, साहिल क्याल, अमृतधारा इंचार्ज विशाल क्याल, करण पंसारी, अमन केजरीवाल, मंच रिनोवेशन इंचार्ज नवीन भीमसरिया व विनय सरावगी, सामूहिक विवाह संयोजक दीपक चनानी, राजा सुरेका, विक्रम शर्मा, पंकज गड़ोदिया, मेडिकल कैंप इंचार्ज सौरभ भीमसरिया, पीयूष क्याल और शुभम सरावगी को स्थान दिया गया है। पहली बार शपथ विधि कार्यक्रम में मंच के सभी सदस्यों को मंच को संबोधित करने का मौका मिला व सभी सदस्यों ने एक स्वर में मंच के उत्थान हेतु कार्य करने की बात कही। उक्त जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी निखिल कुमार मुंदड़ा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें