निर्मल सेठी की स्मृति में जैन धरोहर दिवस आयोजन किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निर्मल सेठी की स्मृति में जैन धरोहर दिवस आयोजन किया गया

 


गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा ने श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी और सेठी ट्रस्ट के सहयोग से श्रावक रत्न, प्राचीन तीर्थ जीर्णोद्धारक स्वर्गीय निर्मल कुमार सेठी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके कार्यों के पुण्यस्मरण कर विनयाजंली हेतु माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में जैन धरोहर समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने दर्शन एवं साहित्य मे विशेष उपलब्धि के लिए मुंबई के स्वर्गीय भरत काला को तथा कला एवं पुरातत्व क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान हेतु मुंबई के डॉक्टर शुभा मजूमदार को निर्मल कुमार सेठी मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसके अलावा जीवन पर्यंत जिन धर्म प्रभावक की मानद उपाधि से कपूर चंद जैन पाटनी को भी अलंकृत किया गया। स्वर्गीय भरत काला का पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी शैलबाला काला तथा डॉ शुभा मजूमदार का पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी पंपा विश्वास मजूमदार ने ग्रहण किया। इससे पहले सिलचर के महावीर सेठी, मुंबई के डी यू जैन, नागपुर के सुमन लता जैन, गुवाहाटी के महावीर प्रसाद छाबड़ा ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण किया एवं दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल, भारतवर्षीय दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हुलास चंद सेठी, जैन महासभा के कार्याध्यक्ष रमेशचंद्र तिजारिया, सूरत के संजय दीवान ने भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेन्नई के श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश बड़जात्या, दिल्ली से भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निर्मल जैन, गुवाहाटी के विजय गंगवाल, दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के मंत्री वीरेंद्र सरावगी ने निर्मल सेठी के चित्र का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा सेठी परिवार के सभी सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षण महासभा के महामंत्री राजकुमार सेठी, महिला विश्वविद्यालय असम की सेवानिवृत्त उपकुलपति मालती गोस्वामी ने विनयाजंली स्वरूप अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर डॉ प्रोजित कुमार पालीत द्वारा लिखित स्वर्गीय निर्मल सेठी पर लिखी थी एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही जैन पत्रिका आगमन के स्वर्गीय निर्मल सेठी विशेषांक का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रीति सेठी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। धर्मेंद्र सेठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें