गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने लूइत पोरीया बिहू सम्मेलन नाम से मारवाड़ी समाज के सभी घटक संस्था व पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के सहयोग से रविवार को फैंसी बाजार स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में बिहू उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी सादर आमंत्रित हैं तथा सभी के सहयोग एवम उपस्तिथि से ही कार्यक्रम सफल एवम सार्थक होगा। यह बातें पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने शुक्रवार को बिहू आयोजन हेतु बुलाई गई संपूर्ण समाज की सभा में कही। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी बिहू उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और अपने परिजनों, मित्रों, सहयोगी सभी को साथ ले कर आए। होटल ऋतुराज में आयोजित सभा में मंच पर गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष राम भट्टर, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री सुभाष सुराना, गुवाहाटी शाखा के बिहू कमेटी के प्रमुख सलाहकार तथा मायुमं गुवाहाटी शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष सिकरिया तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मोहित नाहटा उपस्थित थे। सभी मंचासिन पदाधिकारी एवम अन्य सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने सभी से कार्यक्रम में अंशग्रहन करने का आग्रह एवम निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम का विवरण देते हुवे प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने बताया की प्रातः 8.30 बजे एकत्रीकरण है, 9.00 बजे पताका उत्तोलन, तत्पश्चात हुसोरी, शहीद तर्पण, संवर्धना अनुष्ठान, बिहू नृत्य,गीत एवम चित्रांकन प्रतियोगिता, संध्या 5 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, उन्होंने आगे बताया की कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ अमरज्योति चौधरी, अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी थानेश्वर मालाकार, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य एवम आर एस एस के संघचालक गुरु प्रसाद मेधी, प्रतिदिन टाइम्स मुख्य संपादक नीतू मोनी सैकिया, सांसद क्वीन ओझा, सांसद दिलीप सैकिया, मेयर मृगेन शरणिया, असम सरकार के संयुक्त सचिव रातुल पाठक को विभिन्न कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आगे बताया की कार्यक्रम में संबर्धना अनुष्ठान में विशेष रूप से असमिया साहित्य एवम कला जगत में अपना अनुदान देने वाले व्यक्ति को समानीत किया जाएगा इस वर्ष की सूची में डॉ श्याम सुन्दर हरलाल्का, सांवरमल सांगनेरिया, प्रेम प्रकाश शाह, दुर्गा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सुरेश गोदुका का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। सांस्कृतिक संध्या में डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप उपविजेता आध्यश्री उपाध्याय अपने बिहू नृत्य प्रदर्शन करेगी। वहीं सुविख्यात गायक निलोत्पल बोरा अपनी आवाज की जादू से सभी को मंत्र मुग्ध करेंगे।
बैठक का संचालन महामंत्री सुभाष सुराना ने किया, स्वागत भाषण राम भट्टर एवम कैलाश काबरा द्वार, रूप रेखा पंकज जालान द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव हितेश चोपड़ा द्वारा दिया गया। सभा में महेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, मालूम के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेड, लेखक गोपाल जालान व किशोर काला, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रचार प्रसार समिति के सलाहकार संपत मिश्र ,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्या पिंकी बैंगनी, पवन पसारी, राजेश मोर कंचन केजरीवाल ,साहित्यकार विनोद रिंगानिया, मायुमं गुवाहाटी सिरोज शाखा की अध्यक्ष ज्योति डागा, दिगंबर जैन महासभा के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, पूर्वांचल जाट समाज के कोषाध्यक्ष श्रीचंद ढाका ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर लुईत पोरिया बिहू सम्मेलन के आकर्षक पोस्टर का भी विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें