सकल जैन समाज ने महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सकल जैन समाज ने महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

 


गुवाहाटी। सकल जैन समाज के घटक श्री दिगंबर जैन पंचायत,श्री श्वेतांबर तेरापंथ सभा, श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ और श्री जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी के संयुक्त तत्वावधान में फैंसी बाजार स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सपत्नी हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।शोभायात्रा में  भगवान महावीर को आकर्षक रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इस समय राज्यपाल ने आम जनता के बीच खड़े होकर शोभायात्रा में रथारुड श्री जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा फैंसी बाजार के एच बी रोड,माछखुवा, फूल बागान,भरलुमुख,एटी रोड,पान बाजार, फैंसी बाजार ,एमएस रोड होते हुए महावीर स्थल में संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्री दिगंबर जैन विद्यालय के छात्र छात्राओं की लंबी कतार थी। इसके अलावा असमिया संस्कृति की झांकी, झारखंड स्थित सम्मेद शिखर की झांकी, अहिंसा झांकी भी शामिल थी। महिलाएं पीली केसरिया और गुलाबी साड़ी में ध्वजा लेकर भगवान महावीर के जयकारे से नगर को गुंजायमान कर रही थी। णमोकार महामंडल के मंत्र के साथ भजन मंडली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु नाच रहे थे। शोभायात्रा समापन के बाद महावीर स्थल में शांति धारा विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के संयुक्त मंत्री राकेश जैन, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष जीवराज पिंचा, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के जीवन चंद कांकरिया, श्री जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी संघ के महावीर चंद जैन ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी। श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रचार प्रसार समिति के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी और सह संयोजक सुनील सेठी के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें