गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का अध्यक्षीय पुरस्कार एवं शपथ विधि समारोह ‘कर्तव्य’ गुवाहाटी में सम्पन्न हुआ। मनीष ठाकुर (IAS) मुख्य अतिथि एवं मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष सिकरिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा, मंडलीय उपाध्यक्ष (मण्डल F) मितेश सुराणा, मंडलीय सहायक मंत्री (मण्डल F) पुनीत सेठी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल चमड़िया, प्राची हरलालका, सहित अन्य कई प्रांतीय पदाधिकारी, गुवाहाटी की अन्य शाखाएं और गुवाहाटी ग्रेटर के पूर्व अध्यक्षों समेत सदस्यों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं वर्तमान में नियुक्त PTA चेयरमैन राहुल अग्रवाल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना एवं असमिया जातीय गीत के साथ की गई। अध्यक्ष पंकज भूरा ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं सत्र 22-23 के अध्यक्ष के रूप मे अपना आखरी सम्बोधन सभा के समक्ष रखा। वहीं मितेश सुराणा ने बतौर मंडलीय उपाध्यक्ष , पंकज जालान ने बतौर प्रांतीय अध्यक्ष एवं सुभाष सुराणा ने बतौर प्रांतीय महामंत्री अपना पहला सम्बोधन गुवाहाटी ग्रेटर शाखा में रखा। साथ ही विशिष्ट अतिथि सुभाष सिकरिया एवं मुख्य अतिथि मनीष ठाकुर (IAS) ने अपने अशीर्वाचनों से सभी का मार्गदर्शन किया।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिवार्चित अध्यक्ष पंकज जालान ने गुवाहाटी ग्रेटर शाखा से राहुल अग्रवाल, गौरव शर्मा, देवेश मुंधरा, गौतम गोयनका, सौरभ झुनझुनवाला, मनोज पोद्दार, प्रभात हरलालका, रितेश अग्रवाल, रंजन अग्रवाल इत्यादि सदस्यों को अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न पदों पर चुना है जिससे शाखा में हर्ष का माहौल है।
सचिव युवा संदीप सेखानी ने संयुक्त सचिवों के साथ मिलकर सत्र 2022-23 में आयोजित कार्यक्रमों की झलकियां वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत की। झलकियों के बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा शाखा के मासिक मुखपत्र युवा दर्पण पत्रिका के सत्र 22-23 के अंतिम संस्करण का विमोचन किया गया।
अध्यक्षीय पुरस्कार में पंकज कुमार भूरा ने सदस्यों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही गुवाहाटी की अन्य शाखाओं को भी वर्ष भर प्राप्त निरन्तर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रितेश खटेड़ ने युवा राम भट्टर को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई एवं शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष युवा पंकज कुमार भूरा ने राम भट्टर को अपना पीन पहना कर औपचारिक रूप से उन्हें अध्यक्ष पद सौपा। तत्पश्चात राम भट्टर ने अध्यक्ष के रूप में पहली बार अपना संबोधन देते हुए मां कामाख्या को नमन किया और सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं से सभा को अवगत कराया।अध्यक्ष राम भट्टर ने पदभार ग्रहण करते ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सभी शाखा सदस्यों से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के बीच "मैं यातायात नियमों का पालन करूंगा" के स्टिकर भी वितरित किए गए।
अध्यक्ष राम भट्टर ने पदाधिकारियों में सचिव युवा हितेश कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष युवा रवि सुरेखा, उपाध्यक्ष युवा संदीप सेखानी, युवा अजय वर्मा, युवा तुषार जालान, सह सचिव युवा ऋषभ सुराणा एवं युवा सीए अंकुर माहेश्वरी के नामो की घोषणा की एवं उन्हें पद की शपथ विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष जी सिकरिया ने दिलाई। नव नियुक्त सचिव हितेश कुमार चोपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों, सह कार्यकारिणी सदस्यों एवं सलहाकार सदस्यों की घोषणा की। तत्पश्यात सचिव एवं कोषाध्यक्ष के अपने अपने दायित्वों के हस्तांतरण किया। शाखा नव नियुक्त सचिव हितेश कुमार चोपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त की गई।यह जानकारी शाखा के जान संपर्क अधिकारी पंकज कुमार फलोदिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें