नागौर नागरिक संघ ने महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नागौर नागरिक संघ ने महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया

 


गुवाहाटी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर नागौर नागरिक संघ, गुवाहाटी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था प्रत्येक वर्ष महावीर जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती हैं। इस शिविर में 23 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। ज्ञात रहे कि किसी का भी रक्त लेने से पहले डाक्टरों द्वारा उनकी पूरी जांच की जाती है। विवेक जैन पाटौदी ने 50 वी बार रक्तदान किया, इसके लिए संस्था उनको साधुवाद देते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन करती है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से मनोज काला, दिलीप पहाड़िया, सुरेश बड़जात्या, निर्मल जी व अमृत भोग भंडारा के भागचंद जी का सहयोग रहा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दिनेश पहाड़िया ने सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें