राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया में महावीर जयंती के उपलक्ष में की विशेष पूजा अर्चना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया में महावीर जयंती के उपलक्ष में की विशेष पूजा अर्चना

 


गुवाहाटी। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने महावीर जयंती के उपलक्ष में फैंसी बाजार स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सपत्नी उपस्थित होकर भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने देश और असम की उत्तरोत्तर प्रगति की प्रार्थना भगवान महावीर से की। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल ने उनकी मंदिर में अगवानी की एवं उन्हें साफा पहनाकर तथा शास्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।महावीर जयंती के उपलक्ष में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से निकाली शोभायात्रा का भी उन्होंने आम जनता के बीच खड़े होकर दर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें