हम बाणी से नहीं आचरण से भगवान महावीर के अनुयायी बने: राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हम बाणी से नहीं आचरण से भगवान महावीर के अनुयायी बने: राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

 


गुवाहाटी। सकल जैन समाज गुवाहाटी की पांचो स्थानीय इकाईश्री दिगंबर जैन पंचायत, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा,श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी संघ के सौजन्य से चार नंबर रेल गेट स्थित महावीर स्थल मे एक शाम त्रिशला नंदन के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उपस्थित थे। मुख्य अतिथि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर भगवान के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गंगवाल, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के संयुक्त मंत्री राकेश जैन,सदस्य संजय चौरडिया, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष जीवराज पिंचा, मंत्री धनराज बोथरा, स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के जीवन चंद कांकरिया,मंदिर मार्गी संघ के महावीर चंद जैन, गुवाहाटी नगर निगम के पार्षद प्रमोद स्वामी कार्यक्रम संयोजक अशोक छाबड़ा उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने सकल जैन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि गुवाहाटी जैन समाज की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि समाज के प्रमुख लोगों ने जैन समाज के पांचों घटकों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। आपकी मदद के लिए मै तैयार हूं। परंतु दो कदम आपको चलना पड़ेगा तो मैं चार कदम चलूंगा। हमारे साधु साध्वी के विचरण के समय जगह-जगह उनके आवास की व्यवस्था करने में भी मैं मदद करूंगा। हमारे साधु साध्वीयों की रक्षा हमें ही करनी होगी। उनके विचरण की व्यवस्था करना हमारे समाज की जिम्मेवारी है। आप शांति से जीना चाहते हैं तो जियो और जीने दो मंत्र को पालन करना होगा।जिस घर में संस्कार नहीं है वह घर घर नहीं होता। हम बाणी से नहीं आचरण से भगवान महावीर के अनुयायी बने। इससे पहले दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल ने स्वागत भाषण देते हुए गुवाहाटी में महावीर स्तंभ स्थापित करने के लिए राज्यपाल महोदय से सहयोग की कामना की। साथ ही महावीर उद्यान की सौंदर्य करण के लिए भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रामचंद्र सेठी के संपादन में प्रकाशित जैन टेली डायरी का विमोचन भी राज्यपाल महोदय के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में समाज के पांचो घटकों के अलावा समता महिला संघ, दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन, दिगंबर जैन महिला समिति ने राज्यपाल महोदय का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन महिला समिति द्वारा असमिया और राजस्थानी संस्कृति का समन्वय बनाते हुए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया। दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र सरावगी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पहले प्रथम दिन प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई। जो फैंसी बाजार दिगंबर जैन मंदिर से एटी रोड,छत्रीबाडी, आठगांव, कुमारपाडा होते हुए महावीर स्थल में समापन हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें