लखीमपुर में हर्ष उल्लास के साथ भगवान महावीर की जन्म कल्याणक मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में हर्ष उल्लास के साथ भगवान महावीर की जन्म कल्याणक मनाया गया

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


लखीमपुर। लखीमपुर शहर के गोपीनगर कॉलोनी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई भगवान महावीर की जन्म जयंती। महावीर जयंती के इस पावन अवसर पर अयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी से हुआ जो जैन मंदिर से हाथो में ध्वज एवम स्लोगानो से लिखी हुई तख्तिया हाथो मैं लेकर भगवान महावीर स्वामी के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस गोपीनगर कॉलोनी स्थित श्री जैन मंदिर में जाकर सिमट गई। उसके पश्चात् भगवान महावीर की आरती व प्रसाद वितरण के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान महावीर के जन्म जयंती के पावन अवसर पर निकली इस प्रभात फेरी में बरसात होने के बावजूद भी समाज के सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर सम्मिलित हुए। उसके पश्चात जैन मंदिर में स्थापित की गई भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक कर शांति धारा तथा पूजा अर्चना की गई । उसके बाद शाम को भगवान महावीर स्वामी की आरती, भजन संध्या, धार्मिक भजनों पर आधारित नृत्य व प्रश्न मंच का आयोजन किया गया था जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सभी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ जिसके लिए जैन समाज ने सभी का आभार व्यक्त किया है। उपरोक्त जानकारी इंदर चंद जैन के द्वारा प्राप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें