मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष के चुनाव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष के चुनाव संपन्न

 


दिनेश गुप्ता आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष विजय घोषित हुए


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा की वर्तमान सत्र की अंतिम साधारण सभा सांगानेरिया धर्मशाला में शाखा अध्यक्ष विनोद लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साधारण सभा की कार्य सूची संपादन के पश्चात सत्र 2023- 25 के लिए अध्यक्षीय प्रणाली की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी निरंजन सिकरीया की देखरेख में संपन्न की गई। चुनावी मैदान मे अजीत शर्मा और दिनेश गुप्ता दोनो के बीच कांटे की टक्कर थी। खराब मौसम के बावजूद भी शाखा के कुल 361 सदस्यों में से 267 सदस्यों ने भारी उत्साह के बीच मतदान किया। 12:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के डेढ़ घंटे मे 200 सदस्यों ने मतदान करके जागरूकता का परिचय दिया। चुनाव सहअधिकारी के रूप में नीरज जैन और पीयूष बिरमीवाल ने चुनाव संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया। शाखा के पुरुष सदस्यों के अलावा महिला सदस्यों ने भी चुनाव में काफी उत्साह दिखाया चुनाव अधिकारी निरंजन सिकरीया ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए दिनेश गुप्ता को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किया। श्री सिकरीया ने घोषणा करते हुए कहा कि 267 मतों में एकमत अवैध पाया गया एवं दिनेश गुप्ता को कुल 176 वोट प्राप्त हुए जबकि अजीत शर्मा को 90 वोट मिले। चुनाव की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने दिनेश गुप्ता को बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। शाखा अध्यक्ष विनोद लोहिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश गुप्ता को बधाई देते हुए उन्हें फुलाम गमछा से सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें