मारवाड़ी युवा मंच व सम्मेलन का लुईत पोरिया बिहू सम्मेलन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच व सम्मेलन का लुईत पोरिया बिहू सम्मेलन संपन्न


गुवाहाटी. पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से पूर्वोत्तर प्रदेशीय  मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के आतिथ्य में मारवाड़ी समाज ने द्वितीय वर्ष लुईत पारीया बिहू सम्मेलन का आयोजन फैंसी बाजार स्थित महावीर स्थल में किया। जिसमें मारवाड़ी समाज की 30 सामाजिक संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ अमर ज्योति चौधरी ने पारंपरिक रूप से बिहु पताका रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक शहीद गीत के साथ शहीद तर्पण किया गया। जिसमें मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, महामंत्री विनोद लोहिया, युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैना,गुवाहाटी शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष सिकरिया, युवा मंच के प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराना, किशोर काला, गोपाल जालान, विनोद रिंंगानिया, राजेश मोर, पवन पसारी, संपत मिश्र ,शाखा अध्यक्ष राम भट्टर के अलावा अन्य कई लोगों ने शहीद तर्पण किया। इससे पहले युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने स्वागत संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लेखक थानेश्वर मालाकार, संघचालक गुरु प्रसाद मेधी ने भी अपना संबोधन दिया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बिहू नृत्य (हूसोरी)किया तथा महेश हरलालका व संदीप चमडिया ने असमिया गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के विशिष्ठ व्यक्ति श्याम सुंदर हरलालका, सांवरमल सांगानेरिया, प्रेम प्रकाश शाह को विशेष सम्मान देते हुए सम्मानित किया गया। इसके अलावा संजय अग्रवाल, सीताराम बिहानी, जय प्रकाश गोयनंका रितेश खटेड, सुरेंद्र गोयल, रवि अजीतसरिया, बसंत सुराणा के अलावा अन्य कई समाज बंधुओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बच्चों के बीच चित्रांकन, बिहू नृत्य व बिहू गीत प्रतियोगिता करवाकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तृतीय चरण में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। जिसका शुभारंभ फिल्म निर्माता शंकरलाल गोयंका और मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल हरलालका ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ गुवाहाटी गौशाला के चेयरमैन कैलाश लोहिया, नगर निगम के पार्षद सौरभ झुंझुनू वाला भी उपस्थित थे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में असम व वाॅलीवुड के प्रसिद्ध गायक निलोत्पल बोरा के गीतों ने सबको झूम कर नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांस इंडिया डांस लिटिल चेंप उपविजेता आध्याश्री उपाध्याय का डांस रहा।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद क्वीन ओझा ,भाजपा असम प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजस्थान के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, नगर निगम के मेयर मृगेन शरणीया,पार्षद प्रमोद स्वामी भी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें