असम में बाढ़ से हालात गंभीर, छह जिलों के 29 हजार लोग बुरी तरह प्रभावित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, छह जिलों के 29 हजार लोग बुरी तरह प्रभावित

 


असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) ने गुरुवार को बताया कि असम में बाढ़ से हालात गंभीर हैं और छह जिलों के करीब 29 हजार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 25 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। 


लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अनुसार, जो गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनमें लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कछार, नलबाड़ी और कामरूप जिले के गांव शामिल हैं। बाढ़ के पानी के चलते 215.57 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई है। लखीमपुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अकेले लखीमपुर में ही 23,516 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 1215 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने लखीमपुर में तीन राहत सेंटर बनाए हैं, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा गया है।


 कई सड़कें और तटबंध हुए तबाह

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बचाने के लिए बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रभावितों में 6307 पशु, जिनमें पोल्ट्री भी शामिल हैं। बाढ़ के पानी के चलते चार तटबंध क्षतिग्रस्त हुए हैं और धेमई, बिस्वनाथ, गोलपाड़ा और लखीमपुर जिले में कई सड़कें भी बर्बाद हो गई हैं। कछार और कामरूप जिले में बारिश के चलते कुछ जगह भूस्खलन की भी खबरें हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें