वाणिज्य शाखा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिलीक सील ने किया होजाई का नाम रोशन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वाणिज्य शाखा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिलीक सील ने किया होजाई का नाम रोशन

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा‌ आज घोषित हायर सेकेंडरी के परिणामों में वाणिज्य शाखा से स्थानीय शंकरदेव जूनियर कॉलेज की छात्रा जिलीक सील ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज के साथ-साथ होजाई वासियों का नाम रोशन किया है। जिलीक को 471 अंक प्राप्त हुए हैं, उसे सभी विषयों में लेटर प्राप्त हुआ है। उसका प्रतिशत रहा 94.20। वे राय भादुर लेन निवासी व्यवसाई नाचू व पिंकी सील की पुत्री है। जिलीक से इस संवाददाता ने जब बात कि उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उसने कहा शिक्षकों व माता-पिता के आशीर्वाद से आज यह सफलता अर्जित हुई। वे कहती है निरंतर निष्ठा के साथ उसने पढ़ाई की। अब आगे वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है साथ ही उसकी हॉबी पेंटिंग करना है। वही कॉलेज के प्राचार्य तपन कर से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि शंकरदेव जूनियर कॉलेज की सफलता उनके शिक्षकों व छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कर कहते हैं हम मेहनत कर सकते हैं परिणाम हमारे हाथों में नहीं है वे छात्र-छात्राओं के लगन निष्ठा, एकाग्रता व भगवान के आशीर्वाद का फल है। उक्त परिणामों की घोषणा होते ही कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें