मारवाड़ी युवा मंच की सिरोज शाखा ने राखी मेले का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच की सिरोज शाखा ने राखी मेले का आयोजन किया

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी सिरोज शाखा ने माहेश्वरी भवन में श्रावण महीने के त्योहारों को देखते हुए प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। जिसमें दैनंदिन उपयोगी सभी आकर्षक सामग्रियों के स्टाल लगे हुए थे। प्रदर्शनी का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडलीय उपाध्यक्ष मितेश सुराना, प्रांतीय बिजनेस फोरम के संयोजक गौतम गोयंका, प्रांतीय रक्तदान समिति संयोजक राहुल चमडिया, मारवाड़ी भाषा एवं संस्कृति समिति की प्रांतीय संयोजिका पिंकी बैंगनी, प्रांतीय मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र, मायुमं सिरोज शाखा की अध्यक्ष ज्योति डागा, सचिव लक्ष्मी जैन, कोषाध्यक्ष प्रेरणा मूंदड़ा उपस्थित थी। इस अवसर पर मायुमं कामाख्या शाखा की अध्यक्ष नीलम भजनका,मायुमं गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष विजीत प्रकाश,निवर्तमान अध्यक्ष सूरज जैन, मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष राम भट्टर, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष अमराव बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष मंजू भंसाली, लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर के संस्थापक अध्यक्ष बीएल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजिका स्वाति अग्रवाल और रेखा जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रदर्शनी में गुवाहाटी से बाहर अन्य राज्यों से भी महिलाओं ने स्टाल लगाए। जिसमें डिजाइनदार कपड़े, आकर्षक उपहार सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूते, चप्पल ,खाने के नमकीन, ब्रेड, केक के अलावा अन्य कई वस्तुएं उपलब्धि है। गौरतलब है कि मारवाड़ी युवा मंच की सिरोज शाखा एक बिजनेस शाखा है। जो महिलाओं को रोजगार में आगे बढ़ाने के लिए अपना मंच प्रदान करती है एवं समय-समय पर रोजगार व बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन भी करती है। इस अवसर पर शाखा द्वारा लायंस आई हॉस्पिटल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 नेत्र रोगियों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें