निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। आदर्श दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य व विशिष्ट व्यवसाई रमेश बेरीवाल (63) के निधन के समाचार से उनके शुभचिंतकों व परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। गौरतलब है की बेरीवाल का निधन वृृहस्पतिवार को गुवाहाटी के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ। वे कई दिनों से अस्वस्थ थे। बेरीवाल कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। वे मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा के कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाया करते थे व मंच द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में निरंतर सेवाएं प्रदान करने हेतु उन्हें कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। वे समाज के हर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव में तकरीबन एक दशक तक उन्होंने व उनके परिवार के सदस्यों ने सजीव झांकियों को सजाने हेतु अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कृत किया गया। सन 1980 से ही उन्होंने आदर्श दुर्गा पूजा समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू की। सन 2017 में उन्होंने आमतोला गांव में श्री श्री हनुमान मंदिर का निर्माण कर स्थानीय भक्तों को समर्पित किया। वे सहारा इंडिया परिवार से भी जुड़े हुए थे जिससे पूरे अंचल के लोगों में उनकी एक अच्छी पहचान थी। उनकी मिलनसारिता, स्पष्टवादिता, ईमानदारी, सामाजिक व धार्मिक अवदानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।
आज प्रात 11:00 बजे उनके स्वरूपानंद रोड (स्टेशन रोड) स्थित निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकली जिसमें भारी संख्या में उनके शुभचिंतक उपस्थित हुए। यात्रा के पहले मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी सम्मेलन,मारवाड़ी युवा मंच व आदर्श दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके योगदान को याद किया। तत्पश्चात उनकी अंतिम यात्रा भूतनाथ शमशान पहुंची जहां उनके पुत्र निखिल बेरीवाल ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पत्नी,पुत्र व पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें