शिवसागर में एक दिन का उपायुक्त बना दसवीं श्रेणी का छात्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिवसागर में एक दिन का उपायुक्त बना दसवीं श्रेणी का छात्र


 शिवसागर से पवन अग्रवाल


हम सभी को अनिल कपूर की फिल्म "नायक" याद  होगी। जिसमें बातों ही बातों में एक टीवी  इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाने का आफर दिया जाता है और उसके बाद फिल्म में दिखाया जाता है किस तरह अनिल कपूर एक दिन में ही काफी  बदलाव लाकर लोगों के सामने नई आशा की किरण जगाते हैं। इसी तर्ज पर आज शिवसागर के जिला उपायुक्त आदित्य विक्रम यादव द्वारा एक दसवीं श्रेणी के छात्र को एक दिन का जिला उपायुक्त बनाकर उसे जिला उपायुक्त की कुर्सी पर बिठाया गया और जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित करके उसकी अध्यक्षता एक दिन के डीसी से करवाकर उसे जिले की समस्या समझकर कुछ करने का अवसर प्रदान किया गया ।शिवसागर जिले के बकता बारबम हायर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा के छात्र भाग्यदीप राजगढ़ को यह अवसर प्राप्त हुआ है। इस छात्र ने आज एक दिन के लिए शिवसागर जिले के उपायुक्त की कुर्सी संभाली। इस पद के लिए छात्र का चयन असम सरकार की आरोहण योजना के तहत किया गया है। शिवसागर जिला उपायुक्त आदित्य बिक्रम यादव ने आज कहा कि छात्रों के भविष्य के कैरियर संबंधी सलाह के संबंध में आरोहण व्यक्तियों और परामर्शदाताओं की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया।बकता बारबम हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र भाग्यदीप राजगढ़ को जिले के 150 स्कूलों के कुल 150 छात्रों में से इस विशेष जिम्मेदारी के लिए चुना गया था। शिवसागर के वर्तमान जिला आयुक्त आदित्य बिक्रम यादव ने आज सरकारी वाहन में छात्र  को उसके घर से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय साथ आये और उसे जिला उपायुक्त कार्यालय केे विभिन्न विभागों की जानकारी देने के साथ साथ जिला उपायुक्त कार्यालय के चुकाफा सभा कक्ष में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों की अधिकारियों की सभा में अध्यक्षता करने का अवसर प्रदान किया।सरकारी  वाहन से बाहर निकलने के बाद छात्र आयुक्त भाग्यदीप ने अधिकारियों की सभा में  प्रभारी आयुक्त आदित्य विक्रम यादव  से जिले की समस्या  का जायजा लिया।उन्होंने विभिन्न  शिकायतों  पर चर्चा की जिसमें उनके स्कूल की, उनके गांव की सड़क की समस्याएं, चाय समुदाय के लोगों की विभिन्न समस्याएं और कई अन्य महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे। शिबसागर जिले के बकता डेउरिटिंग चाय बागान श्रमिक पुन्ना राजगढ़ के बेटे भाग्यदीप राजगढ़ ने संवाददाताओं से कहा कि वह एक दिन का शिवसागर जिले का उपायुक्त बनने के लिए काफी  उत्साहित था और आज यह अवसर देने के लिए उसने  मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा और जिला उपायुक्त आदित्य विक्रम यादव को धन्यवाद दिया।उपायुक्त का पदभार संभालने वाले भाग्यदीप ने कहा कि वह मुख्य रूप से शिवसागर जिले के शैक्षिक और सामाजिक अविकसितता के बारे में चिंतित थे। भाग्यदीप का सपना भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। भाग्यदीप, जो की आज एक दिन के लिए जिला प्रमुख हैं, कई विकास बैठकों में भी भाग लेंगे और आज शिवसागर शहर के एक सरकारी स्कूल में एक श्रेेेणी कक्षा की आधारशिला रखेंगे।जिला उपायुक्त आदित्य विक्रम यादव आज  छात्र उपायुक्त के साथ एक मार्ग दर्शक के  रुप में साथ निभायेेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें