सम्मेलन कामरूप शाखा के हास्य कवि सम्मेलन में उमड़ी श्रोताओ की भीड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन कामरूप शाखा के हास्य कवि सम्मेलन में उमड़ी श्रोताओ की भीड

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के सौजन्य से माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान भीलवाड़ा से पधारे वीर रस के कवि योगेंद्र शर्मा, नवलगढ़ से आए हास्य रस के कवि हरीश हिंदुस्तानी, फरीदाबाद से आए हास्य रस के कवि दीपक गुप्ता, राजेश अग्रवाल व श्रृंगार रस की कवियत्री कल्पना शुक्ला के काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। इससे पहले शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने स्वागत भाषण से सभी श्रोताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुसूदन सिकरीया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, कार्यक्रम शाखा संयोजक राजेश अग्रवाल, व राजेश जम्मड, शाखा मंत्री संजय खेतान,कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मानक चंद ज्वेलर्स के विनोद सोनी,प्रायोजक तरुण पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाखा मुखपत्र कामरूप दर्पण के डिजिटल संस्करण का विमोचन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने अपने संबोधन में कामरुप शाखा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कामरूप दर्पण के संपादक सीए रतन अग्रवाल, कंचन शर्मा व रतन अग्रवाल मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रायोजक व सह प्रायोजक को भी शाखा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए दीपक गुप्ता ने कवियत्री कल्पना शुक्ला को मंच पर आमंत्रित किया। श्रीमती शुक्ला ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी के राजस्थानी व्यंगो ने दर्शकों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। दीपक गुप्ता व राजेश अग्रवाल ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीर रस कवि योगेंद्र शर्मा की देशभक्ति कविताओं में देशभक्ति का ज्वार उमड़ कर रख दिया। परमवीर चक्र प्राप्त शहीद मनोज पांडे के शहादत पर रचित कविता ने दर्शकों की आंखों को भावविभोर करते हुए अश्रुओं से भर दिया। कार्यक्रम के प्रायोजक तरुण पौदार ने सभी सह प्रायोजक के बीच भाग्यशाली कूपन का आयोजन करते हुए 11 भाग्यशाली प्रायोजोको को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय निमोदिया, संजय अग्रवाल, विनोद शर्मा, राजेश लुणावत, संतोष जैन, पवन खाटूवाला, निरंजन सिकरीया, संपत मिश्र, उमाशंकर गट्टानी, पवन जाजोदिया, सुनीता गुप्ता, नीलम जाजोदिया, सरिता लोहिया व सरोज अग्रवाल के अलावा अन्य कई शाखा सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल और राजेश जम्मड ने कार्यक्रम की सारी व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें