शिवसागर से पवन अग्रवाल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से देश के 508 स्टेशनों के साथ शिवसागर नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया। आज इस कार्यक्रम में शिवसागर टाउन रेलवे स्टेशन पर जोरहाट के सांसद तपन कुमार गोगोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे पांच रेलवे स्टेशन है जिन्हे इस योजना के तहत विश्व स्तर का बनाया जाएगा । आज राज्य भर में 50 ऐसे स्टेशनों की आधारशिला रखी गई है। स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ आधुनिक बनाया जाएगा। स्टेशनों को सिटी सेंटर की तरह विकसित किया जाएगा। इन्हें स्थानीय कला, शिल्प और संस्कृति को प्रतिबिंबित करने के लिए खूबसूरती से डिजाइन किया जाएगा।शिवसागर जिले के तीन रेलवे स्टेशन इस योजना के तहत आधुनिक बनेेेगे। जिसमे आमगुुडी स्टेशन के लिए 27.2 करोड़ रुपये, शिमलुगुड़ी स्टेशन के लिए 20.7 करोड़ रुपये और शिवसागर टाउन स्टेशन के लिए 17.6 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं । रेलवे विभाग अमृत भारत स्टेशन योजना के लिए पूर्वोत्तर में करीब 5,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा ।आज इस कार्यक्रम में सांसद तपन कुमार गोगोई ने यह भी कहा कि जोरहाट और शिवसागर के बीच नए रेल रास्ते के निर्माण करने के बारे में सोचा जा रहा है जिससे शिवसागर और जोरहाट के बीच दूरी कम होगी और शिवसागर एक महत्वपूर्ण बन जाएगा।
इस कार्यक्रम में कई स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया और छात्रों के बीच आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में शिवसागर शहर के कई विशिष्ट लोग शामिल हुए।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें