रंगिया की घटना पर पूप्रमायुमं ने जताया दुःख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया की घटना पर पूप्रमायुमं ने जताया दुःख

 


गुवाहाटी। कामरूप जिले के रंगिया थाना अंतर्गत रंगिया सहर के शिवमंदिर के निकट आज एक माँ बेटी के शव की बरामदगी की घटना पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने दुःख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए अच्छी नही हैं। बताते चले कि रंगिया सहर निवासी प्रवीण अग्रवाल की पत्नी निशा अग्रवाल व एकमात्र पुत्री कनिका अग्रवाल का शव आज घर में प्राप्त हुआ वही प्रवीण अग्रवाल लापता हैं।जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिन से निशा अग्रवाल का मोबाइल प्रवीण अग्रवाल इस्तेमाल कर रहा था। उनके परिवार का किसी के साथ कोई संपर्क न होने के बाद आज कुछ लोगो ने उनके घर आवज दी मगर किसीका उत्तर न मिलने पर लोगो ने घर का गेट खुला देख घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर के अंदर मा व पुत्री का शव पड़ा हुआ हैं।वही आज प्रातः से प्रवीण अग्रवाल भी लापता हैं।पूप्रमायुमं ने असम पुलिस से मांग की हैं कि इस घटना को जल्द से जल्द सुलझाने के साथ ही घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएं। ये जानकारी पूप्रमायुमं के जनसंपर्क अधिकारी सेंकी अग्रवाल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें