गुवाहाटी। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन गुवाहाटी की एक शोभा तेरापंथ भवन में संपन्न हुई। जिसमें आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाउंडेशन धारापुर के सहयोग से देशभर में सुनने में एवं बोलने में अक्षम बच्चों के लिए आगामी कौशल विकास कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई एवं गुवाहाटी क्षेत्र का शपथ ग्रहण समारोह अशोक छाबड़ा को नव अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे गुवाहाटी चेप्टर के नवनिर्वाचित सचिव नरेंद्र जैन, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाउन्डेशन के अध्य्क्ष विजय सिंह डागा, आगामी मूक बघिर कार्यक्रम के संयोजक विजय डोशी, संस्था के अंतराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन बुरड़, अंतरराष्ट्रीय महासचिव लोकेश कांवड़िया, संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राजस्थान के पाली शहर के पूर्व सांसद पुष्प जैन, दिगम्बर जैन पंचायत गुवाहाटी के अध्यक्ष महावीर गंगवाल जैन (हाथीगोला वाले) एवम मुख्य अतिथि उत्तम चंद नाहटा को सादर मंच पर आसीन किया गया। सभी मंचासीन व्यक्तियों द्वारा भगवान महावीर की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। मंगलाचरण स्वरूप सामूहिक प्रार्थना के द्वारा सभा प्रारंभ हुई।
शैलेश गंगवाल द्वारा स्वागत उद्द्बोधन, अन्तर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा संस्था के बारे में संक्षिप्त जानकारी व आगामी मूक बघिर स्वावलंबन कार्यक्रम की जानकारी सभासदों को दी। लोकेश कॉवड़िया अन्तर्राष्ट्रीय सचिव ने संस्था के मूल उद्देश्य व संस्था की कार्यप्रणाली तथा स्वावलंबन की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पूर्वोत्तर के मुख्यद्वार असम की नगरी गुवाहाटी में दिनाक 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया।आगामी होने इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष से अभीतक 600 बच्चों का पंजीकरण हो गया है। इन सब के साथ इनके स्कूल या परिवारिक अभिभावक भी आएंगे।इस सब की रहने की, भोजन की सारी व्यवस्था धारापुर स्थित महाश्रमण प्रांगण में कई गई हैं।
इस कार्यक्रम में व्यवस्था व सुचारू रूप से कार्य को सम्पन्न कराने हुतु बॉम्बे की अनुभवी संस्था अनाम प्रेम की देखरेख में होगा।
राजस्थान पाली के पूर्व सांसद व संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभासदों को बहुत ही सीधे लहजो में सेवा, संस्कार, व स्वावलंबन से समाज व देश की सेवा के अलावा अपने निजी जीवन मे भी संयम, समता, सद्भावों से उच्चकोटि का जीवन ज्ञापन करने का अनुभव अपने आप मे पुण्य द्वारा प्राप्त एक अनुपम देन हैं। तत्पश्चात अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, सचिव नरेंद्र जैन को विधिवत शपथ ग्रहण के बाद सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें