महावीर स्थल में जैन मुनियों की आहारचर्या में स्वतंत्रता दिवस की झलक दिखी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महावीर स्थल में जैन मुनियों की आहारचर्या में स्वतंत्रता दिवस की झलक दिखी

 


गुवाहाटी। चतुर्मास प्रवास के दौरान जैन मुनि आचार्य प्रमुख सागर जी ससंघ की आहारचर्या का कार्यक्रम रोज सुचारू रूप से चला आ रहा है। मगर आज जैन मुनियों के आहार दान कार्यक्रम में विशेष व्यवस्था की झलक दिखाई दी।इस अवसर पर महावीर स्थल को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगे के रंग में रंग दिया गया एवं आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज एवं ससंघ को आहार दान करने के लिए भारत के 13 राज्यों से जैन परिवार के सदस्य महावीर स्थल में पहुंचे।जहां बृहद आकार का भारत का मानचित्र बनाया गया एवं सभी 13 राज्यों के जैन परिवार मानचित्र में अपनी-अपनी जगह है आहार दान के लिए खड़े थे।जैन मुनि प्रमुख सागर जी महाराज एवं ससंघ के भिक्षाटन आगमन के साथ ही आहार दान प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें असम के परिवार सुरेश बाकलीवाल को आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज को आहार दान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्राय 200 जैन परिवारों ने आचार्य श्री के ससंघ में शामिल मुनि,क्षुल्लक मुनि एवं माता जी को भी आहार दान दिया। आज के इस आहार दान प्रक्रिया को देखने के लिए भी सैकडो की संख्या में लोग महावीर स्थल में पधारे। समिति के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी ने बताया कि आज के कार्यक्रम की व्यवस्था श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय आठगांव के सौजन्य से की गई थी। जिसमें मुख्य व्यवस्थापक के रूप में मनोज विनायक्या, अशोक चौधरी, प्रवीण अजमेरा, सुरेश बाकलीवाल ने आहार दान व्यवस्था बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें