मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने लव जिहाद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने लव जिहाद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने गुवाहाटी गौशाला प्रांगण में लव जिहाद नामक एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए शाखा अध्यक्ष बबीता मित्तल ने कहा कि आज भारत वर्ष की मुख्य समस्या में से एक *लव जिहाद* एवं जोर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की समस्या है।इसी समस्या को देखकर आप सभी के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा की ओर से एक शानदार पहल आपको देखने मिलेगी। इस नुक्कड़ नाटक के द्वारा लव जिहाद के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए एक प्रयास करने की कोशिश की जा रही है लव जिहाद एक गैर कानूनी कृत्य हैं। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने अपने संबोधन में नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए समृद्धि शाखा के इस प्रयास को उचित बताया। कार्यक्रम की संयोजिका संगीता कोठारी ने नुक्कड़ नाटक की सारी व्यवस्था को संभाल रखा था। शाखा सचिव एकता गाड़ोदिया, शाखा कोषाध्यक्ष नेहा कासलीवाल के अलावा अन्य कई सदस्याए इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें