गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा ने राजस्थानी परंपरा से परिपूर्ण पारंपरिक त्योहार हरियाली तीज का सुनहरा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें डेढ़ सौ से भी अधिक महिलाएं राजस्थानी पारंपरिक वेश भूषा में उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे सम्मेलन मे प्रांत की प्रथम महिला व शाखा सलाहकार सरला काबरा, वंदना सोमानी, सरोज मित्तल, शारदा केड़िया, इंदिरा अग्रवाल और शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष संगीता बडजात्या ने दीप प्रज्वलित करके किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत संतोष काबरा, बबीता सरावगी, रितु सांखला और शोभना लड्ढा ने गणेश वंदना नृत्य करके किया। कार्यक्रम में पधारी सभी महिला सदस्योंओ का स्वागत करते हुए इन्होंने स्वागत गीत नृत्य भी प्रस्तुत किया। इससे पहले शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की इतनी बड़ी संख्या में बहनों का उपस्थित होना शाखा की सफलता को दर्शाता है। सदस्यों के टीमवर्क ने आज के कार्यक्रम को सफलता की सीढी तक पहुंचा दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रत्ना सिंह ने अपने संबोधन में डॉक्टर भूपेन हजारिका की जन्म जयंती के उपलक्ष में एक गीत उनको समर्पित करते हुए नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया ।कार्यक्रम में राजस्थानी डांस प्रतियोगिता एवं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक की भूमिका में मोना गौड, पायल जैन, अपर्णा बैंगनी और ज्योति पुरोहित उपस्थित थी। नृत्य में प्रथम पुरस्कार जया पारीक एंड ग्रुप तथा द्वितीय पुरस्कार रश्मि भंसाली एंड ग्रुप को दिया गया तथा सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जया पारीक और द्वितीय पुरस्कार बर्षा पारीक के अलावा सान्त्वना पुरस्कार मीनू दुधोरिया और गरिमा व्यास को दिया गया। सभी सदस्योंओ ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसमें श्रेष्ठ नृत्यांगना को भी पुरस्कृत किया गया।इसके अलावा मनोरंजन खेल एवं हाऊजी भी खिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मंजूलता शर्मा, संगीता बड़जात्या,सचिव मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष बिमला कोचर के अलावा बबीता सरावगी , संतोष काबरा, शोभना लड्ढा, शांति कुंडलिया, गुलाब दुग्गड, सुमन शर्मा, रश्मि जैन, सुषमा शर्मा, संतोष धानुका के अलावा अन्य कई सदस्योंओ ने अपना सहयोग दिया। शाखा सलाहकार सरला काबरा ने सभी सदस्योंओ, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें