गुवाहाटी। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में श्री श्वेताम्बर स्वाध्याय संघ गुलाबपुरा के विद्वान स्वाध्यायी श्रीमान कन्हैयालाल बोरडीया, शांतिलाल हिंगढ़ एवम् बृज मोहान तातडे के सानिध्य में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का अन्तिम दिवस सांवत्सरिक दिवस के रूप में स्थानीय जैन भवन में मनाया गया। जिसमें असम के राज्यपाल गुलाबचंदजी कटारिया पधारे। जिनका सम्मान संघ के द्वारा शाल्याअर्पण, जयमलजी महाराज का फोटो एवं साहित्य के द्वारा किया गया। तत्पश्चात संघ के अध्यक्ष रावतमाल भुरट का उदबोधन में जैन समाज एकता हेतु राज्यपाल से निवेदन किया गया।
महिला मंडल की अध्यक्षा उर्मिला भुरट ने उद्बोधन दिया एवं महिला मण्डल ने राज्यपाल का सम्मान सामायिक उपकरण और स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा तपस्थार्थी भाइयो का बहुमान अनुसंशा साहित्य से किया गया।
बाहर से पधारे हुए स्वाध्याची भाइयो को सम्मान पत्र के द्वारा सम्मान किया गया।पर्युषण पर्व का लेखा जोखा महिला मंडल की मंत्री लीला भुरट के द्वारा दिया गया। राज्यपाल का उदबोधन बहुत ही मार्मिक और हृदयस्पर्शी था और अंत में मंगल पाठ के द्वारा सभा का विसर्जन किया गया। सभा का संचालन मुकेश बैताला ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें