गुवाहाटी. मैं भारत हूं फाउंडेशन की एक सभा गुवाहाटी में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के सभागार में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन (मुंबई) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें कैलाश काबरा को पूर्वोत्तर का प्रभारी नियुक्त कर दायित्व सौंपा गया। सभा में रमेश चांडक ने सभा के उद्देश्य व्याख्या करते हुए मैं भारत हूं फाउंडेशन का परिचय दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय जैन ने बताया कि मैं भारत हूं फाउंडेशन की स्थापना आज से 3 साल पहले मुंबई में की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की ओर लोगों को अग्रसर करना एवं भारत को केवल भारत ही बोला जाए इंडिया नहीं इस बात का अधिक से अधिक प्रचार करना।श्री जैन ने कहा कि विश्व के 193 देशो के साथ भारत का नाम विश्व मानचित्र में इंडिया लिखा हुआ है। फाउंडेशन कि यह कोशिश है कि विश्व मानचित्र मे इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ हो। हम रोज भारत माता की जय बोलते हैं ना कि इंडिया माता की जय। अब विश्व पटल पर भारत को सम्मान दिलाना हमारा कर्तव्य बन जाता है। मैं भारत हूं फाउंडेशन पूर्वोत्तर के सभी राज्य असम, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल के अलावा सिक्किम में भारत को केवल भारत ही बोला जाए इस अभियान का प्रचार प्रसार हर शहर गांव में हो और हर जगह इसकी समितियां बने ओर युवाओं को प्रेरित किया जाए कि जब किसी इंसान के नाम दो नहीं होते तो हमारे देश को दो नाम से क्यों पुकारा जाता है। हिंदुस्तान नाम हमारे संविधान में भी नहीं है। संविधान में भारत नाम का ही उल्लेख है। हिंदुस्तान नाम मुगलों का दिया हुआ नाम है। फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निशा लड्ढा ने कहा कि हमारा मुद्दा एक देश एक नाम है। मैं भारत हूं फाउंडेशन ने तो एक चिंगारी लगाई हैं। इसे मशाल बनाना आप सभी के हाथों में है। बिना मशाल के जन जागरण नहीं हो सकता। सभा में पूर्वोत्तर के प्रभारी कैलाश काबरा ने कहा कि एक देश का नाम एक ही होता है दो नहीं। इसी संदर्भ में भारत को केवल भारत ही बोला जाना चाहिए। इस विषय को लेकर पूर्वोत्तर में भी जन जागरण अभियान गांव-गांव, शहर में चलाया जाएगा। सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार पूर्वोत्तर का हर शहर में, नगर में सदस्यों का चयन हो। हर महीने भारत मां के प्रचार प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। हमें आपस में मिलते समय अभिवादन के रूप में जय भारत शब्द का उच्चारण करना चाहिए यहां तक की मोबाइल फोन में हेलो की जगह जय भारत का उच्चारण हो। आज की सभा में विनोद लोहिया, संपत मिश्र, अशोक अग्रवाल, सरला काबरा, सीता झंवर, पुष्पा सोनी, मीना पोद्दार, सुशील सराफ, संतोष बैद, मोतीलाल जैन के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
!->
Home
Unlabelled
मैं भारत हूं फाउंडेशन की सभा गुवाहाटी में आयोजित
मैं भारत हूं फाउंडेशन की सभा गुवाहाटी में आयोजित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें