गुवाहाटी. मारवाड़ी युवा मंच की बेलतला शिखर शाखा ने बशिष्ठ चारआली पर होटल रत्न मौली में डांडिया गरबा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय मीडिया सेल के सलाहकार संपत मिश्र, समाजसेवी परेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में टीवी धारावाहिक उत्तरन की प्रसिद्ध अभिनेत्री टीना दत्ता ने उपस्थित होकर सभी को डांडिया की धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया। टीना दत्ता ने इस अवसर पर कहा कि मैं गुवाहाटी आना चाहती थी मगर कहते हैं कि जब तक मां कामाख्या का बुलावा नहीं आता कोई गुवाहाटी नहीं आ सकता। इस बार मां कामाख्या का बुलावा और आप लोगों के स्नेह और प्यार ने मुझे यहां बुला कर मां कामाख्या के दर्शन करवा दिए। असम के बारे में बोलते हुए टीना दत्ता ने कहा कि असम के लोग काफी अच्छे हैं। मैंने असम का बिहू नृत्य देखा जो मुझे काफी अच्छा लगा। बिहू नृत्य में पहनने वाले मेखेला चादर ने मुझे काफी आकर्षित किया। आज गुवाहाटी पहुंचते ही अपने लिए और अपनी मां के लिए मेखेला चादर खरीदी हूं। अब इसे पहनना सिखूंगी और जल्द ही बिहू नृत्य भी करना सिखूंगी। बेलतला शिखर शाखा के अध्यक्ष संदीप पोद्दार ने कहा कि बेलतला शिखर शाखा को प्रारंभ हुए महज दो ही वर्ष हुए हैं। इससे पहले बेलतला क्षेत्र में युवा मंच की कोई शाखा नहीं थी। बहुत कम समय में ही इस शाखा ने अपनी पहचान बना ली है। और पहली बार बेलतला क्षेत्र में डांडिया गरबा कार्यक्रम का आयोजन शाखा के सौजन्य से हो रहा है। शाखा सचिव अविनाश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम से होने वाली आय को हम विभिन्न सामाजिक और सेवा मूलतः कार्य के लिए खर्च करेंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा, मंडलिया उपाध्यक्ष, मितेश सुराणा,बेलतला शाखा कोषाध्यक्ष अंकुर सिंघल, रक्तदान शिविर संयोजक अमित अग्रवाल, सह सचिव अंकित सिंघल, मायुमं की कामाख्या शाखा, सिरोज शाखा,समृद्धि शाखा, गुवाहाटी शाखा के प्रतिनिधि के अलावा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
!->
Home
Unlabelled
मायुमं की बेलतला शिखर शाखा के डांडिया में झूम उठे लोग
मायुमं की बेलतला शिखर शाखा के डांडिया में झूम उठे लोग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें