मायूंम गुवाहाटी ग्रेटर और समृद्धि शाखा का कृत्रिम अंग कैलिपर और मैकेनिकल हैंड वितरण शिविर का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायूंम गुवाहाटी ग्रेटर और समृद्धि शाखा का कृत्रिम अंग कैलिपर और मैकेनिकल हैंड वितरण शिविर का समापन

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर और गुवाहाटी समृद्धि शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम आलंबन - एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर - कृत्रिम अंग, कैलिपर, और मैकेनिकल हैंड प्रत्यारोपण शिविर का समापन समारोह गुवाहाटी के हरियाणा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की प्रथम महिला अनीता कटारिया ने विधिवत रुप से दीप प्रज्जवलित कर के किया। उन्होने अपने हाथो से दो लाभार्थियों को कृत्रिम अंग लगाने में सहायता की। इसमें एक बच्चे को मैकेनिकल हाथ भी लगाया।


इस अवसर पर समारोह में मातृ मन्दिर के ट्रस्टी आनन्द सराफ व पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। साथ ही पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रितेश खटेड़ व राष्ट्रीय कैरियर सर्विस सेंटर के सहायक निदेशक अरविन्द रामटेके भी सभा में उपस्थित रहे।


मायूंम ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष राम भट्टर एवं समृद्धि शाखा की अध्यक्ष बबीता मित्तल की अध्यक्षता एवं शेखर जजोदिया एवं रंजना शर्मा के संयोजन में आयोजित इस शिविर में असम, नागालेंड व मेघालय के कई राज्यों से आये लाभार्थियों को निःशुल्क रूप से 78 कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया।


इस बार संगठन ने राष्ट्रीय कैरियर सर्विस सेंटर के साथ जुड़कर सुनिश्चित किया कि शिविर के बाद लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण मिले और उन्हें विभिन्न आय उत्पन्न करने के माध्यमों से जीवन जीने का तरीका भी मिले।


गान्धीजी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के उपलक्ष पर नारी शक्ति द्वारा एक गीत की प्रस्तुुति दी गई तथा एक विडियो का फिल्मांकन भी किया गया।


कार्यक्रम में शाखा के सचिव हितेश चोपड़ा ने आने वाले कार्यक्रम सेलीब्रेटिंग दी शक्ति के बारे में अवगत करवाया जिसके अन्तर्गत 9 महिलायों को चुना जायेगा तथा उनकी प्रेरणामय जीवनी को समाज के सामने एक सक्षातकार के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा।


समापन समारोह का संचालन कार्यक्रम के सह-सहयोजक युवा विकाश माहेश्वरी और बंदना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय अन्य शाखाओं एवम् संस्थाओं के सदस्यगण एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।


इस आशय की जानकारी मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सह जन संपर्क आधीकारी विकाश माहेश्वरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें