भूली बिसरी यादों को ताजा करेगा छत्रीबाड़ी पूजा पंडाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भूली बिसरी यादों को ताजा करेगा छत्रीबाड़ी पूजा पंडाल



गुवाहाटी. छत्रीबाडी के सी चौधरी रोड स्थित छत्रीबाडी सार्वजनिक देव पूजा स्थान समिति के सौजन्य से आयोजित दुर्गा पूजा का पंडाल नई पीढ़ी को भूली बिसरी पुरानी चीजों की याद ताजा कर देगी। पंडाल में प्रवेश करते ही दाएं बाएं दूरदर्शन और आकाशवाणी का कार्यालय बनाकर इन दोनों के इतिहास को पुनः ताज बना दिया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा पूराने समय  में  व्यवहार करने वाले टीवी की फ्रेम के अंदर स्थापित की गई है। पंडाल के बीचो-बीच ग्रामोफोन और बाईस्कोप भी पुरानी यादें ताजा करता है। पंडाल निर्माण की मुख्य विशेषता यह है कि पहले संगीत में प्रचलित होने वाली ग्रामोंफोन की काले रंग की प्लेट व गाने की पुरानी कैसेट को प्रमुखता से दर्शाया गया है। पुराने डिजाइन का एक माइक्रोफोन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। माइक्रोफोन के नीचे विभिन्न फिल्मों की कैसेट को चारों ओर घूमते हुए पुराने फिल्मों की याद भी ताजा करेंगे। इसके अलावा लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, केशव महंत और आरडी बर्मन के बड़े-बड़े चित्रों के आगे भी पुरानी कैसेट और ग्रामोफोन रिकॉर्ड को दर्शाया गया है।पंडाल में एक जगह बड़ा पियानो के अलावा पुराने जमाने में व्यवहार होने वाले हारमोनियम, सितार, तानपुरा आदि वाद्य यंत्र भी दर्शकों के अवलोकन के लिए रखे गए हैं। मां दुर्गा के दर्शन करने आने वाले नई पीढ़ी के युवक युवतियों के लिए इस पूजा का पंडाल काफी प्रेरणादायक व एक आकषर्णीय पंडाल होगा।इस पंडाल का उद्घाटन पंचमी तिथि को शाम को असमिया फिल्म निर्माता और अभिनेता जतिन बोरा ने किया। इस अवसर पर असम साहित्य सभा के अध्यक्ष पदम श्री सूर्यकांत हजारिका ने देवी पत्रिका का विमोचन भी किया। उद्घाटन सत्र में आकाशवाणी गुवाहाटी के प्रवीण बोरा  नाटककार प्रफुल्ल बर्मन,न्यूज प्लस के मुख्य संपादक दयानंद पाठक उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि अष्टमी और नवमी को माता का भोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें