गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने फैंसी बाजार सांगानेरीया एरिया धर्मशाला में निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया।जिसमे 58 लोगो ने इस सिविर का लाभ लिया। यह शिविर प्रोफेसर डॉक्टर ओ. पी. गुप्ता एवम उनकी टीम के डॉक्टर पूनम शर्मा, डॉक्टर शालिनी जोशी, योगा टीचर के प्रशिक्षण निरंजन और हुमा दास ने अपना सहयोग दिया श्री बज्रांग आयुर्वेद आसाम, आइमिल फ़ार्मा दिल्ली, हिमालय ड्रग्स बंगलौर, वाइटल केयर बेंगलौर, सीतारामआयुर्वेद चेन्नई टुडे निशुल्क दवाईया उपलब्ध कराई। सर्वप्रथम शाखा के उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका ने मंच गठन करवाते हुए डॉक्टर ओ पी गुप्ता, डॉक्टर पूनम शर्मा, डॉ सुष्मिता जोशी शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल कार्यक्रम संयोजक गौतम शर्मा मंच पर आमंत्रित किया।इसके पश्चात डॉक्टर गुप्ता ने अपने सम्बोधन में आज के युग में आयुर्वेदिक के फायदे बताये एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा ही सबसे बेहतर चिकित्सा की सलाह दी। मारवाड़ी सम्मेलन ने अपना आयुर्वेद का पहला शिविर लगाया है। कार्यक्रम संयोजक गौतम शर्मा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि जिस प्रकार लोग आज आगे बढ़ कर आर्युवेद शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने आगे भी ओर ऐसे शिविर लगवाने का आह्वान किया। आज शिविर को सफल बनाने हेतु शाखा के विकास जैन, गौरव सिवोटिया, अभिषेक केजरीवाल, संजीत धुत, विनोद कुमार जिंदल एवं प्रदीप पाटनी ने सहयोग दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। ये विज्ञप्ति शाखा के प्रचार मंत्री नरेन्द्र सोनी द्वारा प्रेषित की गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें