धुबड़ी में ओमप्रकाश तोदी स्मृति अंतर्विद्यालय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में ओमप्रकाश तोदी स्मृति अंतर्विद्यालय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 

ओमप्रकाश तोदी स्मृति अंतर्विद्यालय निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र व श्रद्धांजलि अर्पित का दृश्य

रविन्द्र तोदी 


धुबड़ी। छात्र छात्राओं में लेखन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल के तहत ओमप्रकाश तोदी स्मृति उद्यापन समिति के सौजन्य से धुबड़ी में तोदी सर की स्मृति में अंतर्विद्यालय निबंध प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। स्थानीय जवाहर हिन्दी उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में धुबड़ी के विभिन्न विद्यालयों व कालेजों के 76 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कक्षा 6-8,कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 के बीच तीन ग्रुप में बांटा गया। प्रतियोगिता शुभारंभ से पहले तोदी सर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात वहां उपस्थित समिति के सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा ने शिक्षकता,पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में अपना सारा जीवन न्यौछावर करने वाले स्व ओमप्रकाश तोदी सर के कर्म जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिभागी छात्रों की हौसला अफजाई की।इस अवसर पर स्मृति उद्यापन समिति की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा नियोगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिपक प्रसाद,आर के बसू बांग्ला विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक बिनोद जोशी,पार्षद अमित धनावत, वरिष्ठ शिक्षक धीरेन्द्र सिंह,शिक्षीका निबेदिता मल्लिक, शिक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद,महेश नुनिया,सामाजिक कार्यकर्ता सुदिप कुंडू,विवेक धारीवाल,समिति के सांगठनिक सचिव दीपांकर मजुमदार ,मोउमिता दास,राज कुमार मुकिम,पौलोमी पाल,राजू जैन, विद्यालय के शिक्षकगण के अलावा भी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के अभिभावकगण व समिति के सदस्य भी बड़े पैमाने पर उपस्थित थे।सभी ने लेखन के प्रति बच्चों का मनोबल बढ़ाया।मालूम हो कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों व प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को आगामी 17 अक्टूबर को चौथी पुण्यतिथि पर स्थानीय लायंस क्लब सर्विस सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। मालूम हो कि सभी ने अर्शे बाद धुबड़ी में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन का बिड़ा उठाने के लिए समिति के पहल की सराहना की है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें