सोयल खेतान
रोहा में शुक्रवार को महर्षि पराशर जयंती धुमधाम से मनायी गयी और नगांव पारिक सभा की नयी समिति गठन की गयी।
नगांव पारिक सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में महर्षि पराशर जयंती के उपलक्ष में महर्षि पराशर के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और भक्तों ने पुष्पांजली अर्पीत कर महर्षि पराशर की पुजा अर्चना करने के साथ ही आरति एवं राजेश शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दे समस्त क्षेत्र भक्तिमय कर दिया।
जयंती के उपलक्ष में नगांव पारिक सभा के अध्यक्ष पुरुषोतम शर्मा (एल आई सी) के संचालन में अनुष्टित साधारण सभा में सर्वसम्मति से जितेंद्र पारिक को अध्यक्ष, महेश पारिक को सचिव और श्री चंद पारिक को कोषाध्यक्ष के तौर पर चयन कर आगामी कार्यकाल के लिए नगांव पारिक सभा की नयी समिति गठन की गयी।
साथ ही सभा में नगांव पारीक सभा के पुर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव अशोक पारीक,शु प्रशिद्ध भजन गायक प्रदीप पारिक, प्रदीप शर्मा,संजय शर्मा, रोहा मारवाड़ी समाज के नरसिंह लाल अग्रवाला, मातुराम शर्मा, विष्णु खेतान, योगाचार्य रामनिवास शर्मा,सिताराम शर्मा, संजय शर्मा, गौतम शर्मा, विष्णु शर्मा, हरि शर्मा,रमेश पारिक, पवन पारिक, मदन पारिक, रोहा मायुमं के अध्यक्ष शिव शर्मा, पुर्व अध्यक्ष राहुल पोद्दार, सदस्य संदीप खेतान, दैनिक पुर्वोदय के पत्रकार सोयल खेतान सहित नगांव, रोहा और मरिगांव से आये भक्तगण और पारिक बंधु उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें