गुवाहाटी। गुवाहाटी मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के बीच होटल विश्वरत्ना में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि संजय सोनवाने अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन, कमल बेद उपाध्यक्ष फैसपाडा, जीएमटीए के अध्यक्ष प्रकाश लोहिया, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंघानिया,पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल देवडा, बी पी प्रजापति , सुशील हरलालका चेयरमैन प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कमिटी, एवं राजेश सरावगी चेयरमैन कल्चरल कमिटी के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष श्री लोहिया ने आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी, एवं कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ट्रीनिटी बिजनेस पार्क के हेमन्त अग्रवाल, रवि चौधरी, यश अग्रवाल एवम महेश मितल के साथ हीं 17 गोल्ड और 14 सिल्वर सह प्रायोजकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
दीपावली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय सोनवाने ने कहा कि हालांकि यह दीपावली मिलन समारोह है इस अवसर पर अपने ट्रेड की बातें करना लाज़िमी नहीं होगा फिर भी मैं इस मौके का फायदा लेना चाहूंगा। दिवाली प्रकाश का पर्व है और जीएमटीए के अध्यक्ष भी प्रकाश लोहिया हैं।
फैसपाडा ऑटोमबाइल स्पेयर पार्ट्स डीलर्स ट्रेडर्स की शीर्ष संस्था है जो कि मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स से जुडी हुई जरूरत और अन्य समस्याओं उसके समाधान के लिए कार्य करता है।फिलहाल जीएसटी के दर मोटर पार्ट्स में 28% और 18% है उसे कैसे कम टैक्स की श्रेणी में मोटर पार्ट्स व्यवसाय को 28% से 18% एवम 18% से 12% में लाया जाए इसके लिए हम प्रयत्नशील हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से अभी हमारे मोटर पार्ट्स व्यवसाय पर वर्तमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव आनेवाले 10वषों तक नहीं दिखता है। श्री सोनवाने ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जहां संस्था है, यूनियन है ,वहाँ थोड़ी बहुत राजनीति आ जाती है लेकिन जिस तरह आपलोगों ने अपनी संस्था जीएमटीए में राजनीति को दरकिनार करते हुए प्रकाश लोहिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर जो एक मिसाल कायम किया है जिससे आपकी एकजुटता का पता चलता है।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र का भविष्य उज्वल है और आने वाले दिनों में जिस तरीके से आधारभूत संरचना एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी पूंजी निवेश हो रहा है जिससे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ट्रिनिटी बिजनेस पार्क के यश अग्रवाल ने अपनी कम्पनी के महत्वाकांक्षी बिजनेस पार्क परियोजना पर अपना विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में भाग्यशाली दान पत्र के ड्रॉ निकाले गए एवं पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एंकर आकाश सूद ने अपनी एंकरिंग से मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया साथ ही प्रांजल ने अपने गायन से कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर जीएमटीए के एडवाइजर पवन अग्रवाल, प्रदीप भुवालका एवम अरूण अग्रवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएमटीए की कार्यकारणी के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन जीएएमटी के संयुक्त सचिव अजय तिवारी ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें