गुवाहाटी। छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन (ब्राह्मण भवन) में जरूरतमंद लोगों एवं मातृशक्ति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीखो कमाओ और बढ़ो योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंप्यूटर एवं आधुनिक शिक्षा से जुड़े उपकरणों से सुसज्जित शिक्षाकक्ष का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के साथ श्याम सुंदर पारीक, तेजपाल शास्त्री, संपत मिश्र, बजरंग दाधीच और मुकेश पंडित ने फीता काटकर किया। इस शिक्षाकक्ष में अकाउंटिंग, सॉफ्टवेयर, ज्योतिष विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, वीडियो एवं फोटोग्राफी जैसे अनेक अर्थ अर्जन एवं स्वरोजगार में सहायक विषयों की शिक्षा प्रदान की जाएगी। तीन कंप्यूटर के इस कक्ष में एक कंप्यूटर ज्योतिष चर्चा के लिए रहेगा। इसके अलावा वस्तु भंडार में नए बर्तन लाकर वस्तु भंडार का भी शुभारंभ किया गया। जिसमें समारोह आदि में काम आने वाले बर्तन आदि उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर गत दिनों पितृ पक्ष में परशुराम सेवा सदन में विप्र समाज के 71 से भी अधिक मनीषी पंडित पुरोहितों के समूह द्वारा भागवत साप्ताह का आयोजन किया गया था।इस कार्य में शैष बची धनराशि एक लाख अड़सठ हजार सात सौ रुपया की राशी कथा आयोजन कर्ता विप्र समाज ने श्री मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट को अर्पित किया। ब्राह्मण सभा ट्रस्ट ने सभी मनीषी पुरोहितों का सम्मान किया। इस अवसर पर दिनेश परीक, दिनेश बायला, चंद्र प्रकाश शर्मा शिवकुमार पारीक परमेश्वर भाटीवाल, अनिल मटोलिया सहित कई गणमान्य विप्र समाज के सदस्य उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें