नहीं रहे 'चिट्ठी आई है' जैसे गानों के सिंगर पंकज उधास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नहीं रहे 'चिट्ठी आई है' जैसे गानों के सिंगर पंकज उधास

 


दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर दी है। नायाब के मुताबिक़, पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे।26 फ़रवरी 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "बेहद भारी मन से, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फ़रवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।"


जैसे ही पंकज उधास की बेटी नायाब ने सोशल मीडिया उनके निधन की खबर ब्रेक की, वैसे ही वहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लोगों को उनकी मौत की खबर का यकीन नहीं हो रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने लिखा है, "मुझे यह सुनकर बेहद दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।" सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल लिखती हैं, "यकीन नहीं कर सकती। खबर ने झटका दिया है। सबसे अच्छे और प्यार श्री पंकज उधास जी।" इसके आगे उन्होंने पंकज की फैमिली को टैग किया और ईश्ववर से उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है। इसी तरह अन्य सेलेब्रिटीज और फैन्स ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें