दो हजार के नोट पर आरबीआई का नया अपडेट आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि दो हजार रुपए के 97.69% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आए हैं। लेकिन अब भी 8,202 करोड़ रुपए के मूल्य के 2000 रुपए के नोट जनता के पास है। आपको बता दें कि आरबीआई ने 2000 रुपए के बैंक नोटों को सर्कुलेशन के बाहर कर दिया था। प्रचलन के समय 2000 के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था।
आरबीआई ने कहा कि 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपए के 97.69% नोट वापस आ गए हैं। लेकिन 2000 रुपए के बैंक नोट वैध मुद्रा यानी लीगल टेंडर बने रहेंगे। घोषणा के समय नोट बदलने या खाते में जमा करने डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तय की गई थी। लेकिन डेडलाइन बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 की गई थी। इसके बाद नोट बदलने या जमा करने की सुविधा बंद कर दी गई। लेकिन 8 अक्टूबर 2023 से आरबीआई के 19 दफ्तरों में नोट एक्सचेंज या जमा करने का ऑप्शन दी गई है।
आरबीआई ने कहा कि देश भर के RBI के 19 ऑफिस में 2000 रुपए के नोट जमा कर सकते है या बदल सकते हैं। लोग किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी जारी कार्यालय में इंडिया पोस्ट से नोट भेज सकते है।
आरबीआई के मुताबिक, 19 दफ्तरों से नोट बदल सकेंगे। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम के आरबीआई के ऑफिस शामिल हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें