मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का कार्यक्रम संकल्प आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का कार्यक्रम संकल्प आयोजित


युवा हितेश कुमार चोपड़ा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ


विक्रम संवत् २०८१ के प्रारंभ के पावन दिन, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का कार्यक्रम संकल्प आयोजित हुआ । अध्यक्षीय पुरस्कार व नवीन टीम के शपथ ग्रहण समारोह के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ होटल ऑनैट में संपन्न हुआ।


समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिलाधीश श्री विजय कुमार चंदाक जी , विशिष्ट अतिथि श्री विजय सिंह डागा और श्री कैलाश काबरा सहित प्रांतीय अध्यक्ष युवा पंकज जालान, प्रांतीय महामंत्री युवा सुभाष सुराना, मंडलीय उपाध्यक्ष युवा मितेश सुराना तथा युवा मंच की स्थानीय शाखाओं के पदाधिकारी, समाज की अन्य घटक संस्थाओं के पदाधिकारी, शाखा सदस्यों के परिवार जन, मीडिया कर्मी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई। 


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं असमिया जातीय गीत के साथ हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष युवा राम भट्टड़ द्वारा स्वागत भाषण के पश्चात सचिव युवा हितेश कुमार चोपड़ा ने सभा को मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सत्र 23-24 के कार्यक्रमों से अवगत कराया।


विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश काबरा ने अपने उद्बोधन में शाखा के कार्यो की सराहना की तथा विशिष्ट अतिथि श्री विजय सिंह डागा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित युवाओ को सफलता के सूत्र दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त जिलाधिकारी श्री विनोद चंदाक जी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से युवा शक्ति को मार्गदर्शन और सकारात्मक दिशा प्रदान की । मारवाड़ी युवा मंच पूर्वोत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पंकज जालान एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।


पूरे कार्यकाल के दौरान मिले शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष युवा राम भट्टड ने अपने अध्यक्षीय पुरस्कारों का वितरण किया साथ ही अन्य शाखाओं और अतिथियों को भी सम्मान किया गया । अध्यक्षीय पुरस्कारों के पश्चात सत्र २४- २५ के लिए युवा हितेश कुमार चोपड़ा को प्रांतीय अध्यक्ष श्री पंकज जालान ने अध्यक्ष पद का शपथ पाठ करवाया गया। ज्ञात हो की गत दिनों संपन्न हुए शाखा के चुनावो में युवा हितेश चोपड़ा को अध्यक्ष चुना गया था ।


शपथ पाठ के पश्चात नए अध्यक्ष ने अपनी टीम से परिचय करवाते हुए शाखा सचिव युवा शेखर जाजोदिया , कोषाध्यक्ष युवा सीए तनुज जालान सहित बोर्ड वह अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को अपने अपने पद की शपथ दिलाई गई ।


नए अध्यक्ष के तौर पर युवा हितेश कुमार चोपड़ा ने अपने पहले संबोधन में कुछ संकल्पों का जिक्र करते हुए अपनी संस्कृति से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की और अपनी संस्कृति को सहेज कर रखने के प्रयास में संस्कृति नामक एक प्रतियोगिता के आयोजन की रूप रेखा रखी ।


कार्यक्रम के समापन पर शाखा के नवनियुक्त सचिव युवा शेखर जाजोदिया ने सभी मेहमानों एवं उपस्थित सभा जनो एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया । राष्ट्रगान के पश्यात कार्यक्रम समापन किया गया । इस आशय की जानकारी शाखा के जन संपर्क अधिकारी सतीश भदानी ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें