विसर्जन मेले में बतौर मुख्य अतिथि गुलाब चंद कटारिया रहेंगे उपस्थित
गुवाहाटी। श्री गणगौर तीज महोत्सव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात की। समिति की तरफ से अध्यक्ष विशाल भातरा, सचिव मनमोहन सिकरिया, कार्यक्रम संयोजक विवेक सांगानेरिया, कोषाध्यक्ष संजय मोर, आदर्श शर्मा (बाबली), अजय अग्रवाल मौजूद थे। इस दौरान समिति की ओर से राज्यपाल महोदय को आगामी 11 अप्रैल को फैंसी बाजार के एमजी रोड स्थित काचूमारी घाट (लचित स्टैचू के पास) आयोजित होने वाले गणगौर विसर्जन मिले के भव्य आयोजन के संदर्भ में अवगत कराया गया। कार्यक्रम संयोजक विवेक सांगानेरिया ने राज्यपाल को बताया कि गणगौर विसर्जन मेला एक ऐसा आयोजन है, जहां एक मंच पर समाज की प्राय सभी संस्थाएं जुड़कर अपना सहयोग प्रदान करती है। मेले में युवती एवं नवविवाहित महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं काका भी आयोजन किया जाता है। राज्यपाल महोदय से मुलाकात के दौरान गत वर्ष आयोजित गणगौर मेले का एक छोटा वीडियो क्लिप भी उन्हें दिखाया गया, जिसे देखने के बाद राज्यपाल श्री कटारिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यहां का मारवाड़ी समाज राजस्थान के हर तीज त्यौहार उत्सवों को बहुत ही उत्साह एवं उमंग के साथ बड़े ही सुंदर तरीके से आयोजित करता है। राजस्थान से इतने दूर पूर्वोत्तर के इस प्रांत में राजस्थान के हर पर्व, त्योहार को इतने भव्यता से मनाना बहुत ही सराहनीय योग्य है। उन्होंने इसके लिए सभी को साधुवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें