गुवाहाटी। मानवीय प्रयासों के लिए समर्पित लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने सहानुभूति का एक हृदयस्पर्शी प्रदर्शन करते हुए बशिष्ठ भूतनाथ श्मशान गृह को शवो के अंतिम संस्कार सेवाओं के लिए एक ठंडे ताबूत (कोल्ड काॅफीन)दान करके मदद का हाथ बढ़ाया। जिसका उद्देश्य अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगत और उनके परिवारों के लिए सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना है। ठंडा ताबूत अमेरिका में रहने वाली श्रीमती पुष्पा सिकरिया और उनके परिवार द्वारा दान किया गया है। ताबूत को लायंस जिला उपाध्यक्ष (द्वितीय) मनोज भजनका की उपस्थिति में सौंपा गया। दानकर्ता परिवार के कमल सिकरिया परिवार ने ठंडे ताबूत के तकनीकी उपयोग के बारे में बताया। श्री भजनका ने लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण के प्रयासों की प्रशंसा की। बशिष्ठ भूतनाथ के अध्यक्ष बीरेन शर्मा और अन्य समिति सदस्यों को फुलाम गमछा देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पायल भरतिया ने कहा कि लायंस क्लब गुवाहाटी अर्पण जरूरत के समय समुदाय का समर्थन करने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सचिव संगीता अग्रवाल, लीला लाहोटी, रितु सिकारिया और साधना छावछरिया भी उपस्थित थीं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें