क्या कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA खत्म कर सके: नरेंद्र मोदी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

क्या कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA खत्म कर सके: नरेंद्र मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लालगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में CAA कानून लागू करने को लेकर विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो CAA खत्म कर सके।


नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी की गारंटी का मतलब क्या है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। आपने देखा होगा कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। पहले लॉट को नागरिकता दी गई है। ये सभी भाई-बहन हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई हैं। ये सभी लंबे समय से शरणार्थी बनकर हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।"


पीएम ने कहा, "मजा देखिए, ये महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तक चढ़ जाते हैं, लेकिन महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। खुद महात्मा गांधी ने भरोसा दिया था कि वो कभी भी भारत आ सकते हैं। 70 वर्षों में हजारों परिवारों ने प्रताड़ना झेलकर अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए, अपना धर्म, अपनी संस्कृति अपनी परंपरा बचाने के लिए मजबूरी में भारत मां की कोख में आकर शरण लिया। कांग्रेस ने इनकी कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। ये लोग ज्यादातर कौन हैं, मेरे दलित और ओबीसी भाई-बहन हैं। इनपर वहां तो जुर्म हुआ ही, वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए यहां के कांग्रेस की सरकारों ने भी और उनके साथियों ने भी इनपर जुर्म करने में कोई कमी नहीं रखी। सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ क्या किया। इन्होंने CAA के नाम पर ऐसा झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया, यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया।"


नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजतक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि जिस दिन मोदी जाएगा CAA भी जाएगा। क्या इस देश में अब कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA खत्म कर सके। ये देश की जनता जान गई है। देश का हर नागरिक जान गया है कि आपलोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर और सेकुलरिज्म का चोला पहन लिया था कि आपके अंदर के पाप की सच्चाई बाहर नहीं आती थी। ये मोदी है जिसने आपका ये नकाब उतार दिया है। आप ढोंगी हैं। आप साम्प्रदायिक हैं। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदाय की आग में झुलसने के लिए मजबूर किया।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें