बचपन में क्रश..12वीं के बाद डेट..श्लोका कैसे बनीं आकाश अंबानी की जीवन साथी, पढ़े पूरी कहानी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बचपन में क्रश..12वीं के बाद डेट..श्लोका कैसे बनीं आकाश अंबानी की जीवन साथी, पढ़े पूरी कहानी

 


वैसे तो धूम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चारों तरफ है। लेकिन 9 मार्च 2019 को अंबानी फैमिली में ऐसा ही एक भव्य जश्न हुआ था जब आकाश ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लिए थे।


आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जब एक साथ होते हैं तो उनकी जोड़ी देखते ही बनती है। दोनों कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो मेड फॉर इच अदर हैं। इनकी लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम के बीच इनके भाई और भाभी की लव स्टोरी को दोबारा बताना तो बनता है। इस परफेक्ट जोड़ी से अनंत और राधिका भी प्रेरणा लेते होंगे।


आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। दोनों 12वीं तक पढ़ाई धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। यहीं पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थीं। कहा जाता है कि बचपन से ही आकाश को श्लोका से क्रश था। लेकिन वो स्कूल के दौरान उन्हें प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।


श्लोका से इश्क कर बैठे आकाश अंबानी ने 12वीं के बाद हिम्मत करके आगे बढ़ने का फैसला लिया। एग्जाम खत्म होते ही आकाश ने अपने दिल की बात श्लोका को बता दी। उन्हें आई लव यू बोल दिया। जिसका जवाब श्लोका की तरफ से हां में था। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन प्यार की इस राह में हायर एजुकेशन दूरी बनकर भी आई।


आकाश और श्लोका अपने हायर एजुकेशन के लिए अलग-अलग देश चले गएं। श्लोका प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए चली गई थीं। उन्होंने यहां से मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की। वहीं, आकाश नें ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। लेकिन बीच-बीच में ये मिलते रहते थे। पढ़ाई खत्म करने के बाद दोनों वापस इंडिया आ गए और अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगें।


साल 2018 तक उनकी लव स्टोरी दुनिया की नजरों से छुपी रही। लेकिन एक वायरल पिक्चर ने उनके रिश्ते की कहानी दुनिया के सामने ला दी, जब श्लोका और आकाश बहुत ही प्यार से एक दूसरेके गालों पर किस कर रहे थे। यह तस्वीर गोवा की थी जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।


अफवाहों को खत्म करते हुए गोवा के एक 5 स्टार रिजॉर्ट में मार्च 2018 को दोनों ने सगाई कर लीं। इनकी जोड़ी से नीता अंबानी और मुकेश अंबानी काफी खुश थे। 9 मार्च 2019 को इनकी फैमिली ने दोनों की शादी करा दी। इनकी शादी भी काफी शानदार तरीके से की गई। 3 दिनों तक जश्न चला था।जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी।


आज भी जब ये कपल एक दूसरे के साथ बाहर निकलते हैं तो इनके बीच का प्यार देखते ही बनता है। अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों की कई तस्वीरें एक साथ वायरल हुई जिसमें कपल प्यार में डूबे नजर आएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें