विज्ञता मुंदड़ा को सीसीआरटी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विज्ञता मुंदड़ा को सीसीआरटी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई

 


निखिल कुमार मुंदड़ा 


होजाई। विज्ञता मुंदडा को सीसीआरटी छात्रवृत्ति मिली है। उसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत स्वायत्त संस्थान, संस्कृति और संसाधन प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की संस्कृति प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2024-2025 में "सत्त्रिया नृत्य" में जूनियर छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। वह गुवाहाटी निवासी रामावतार-बिमला मुंदडा की पोती और आदित्य-शिल्पा मुंदडा की बेटी हैं। वह गुवाहाटी के खानापारा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा हैं। उल्लेखनीय है कि वह वर्ष 2020 के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की प्राप्तकर्ता श्रीमती जॉलीमोनी सैकिया के मार्गदर्शन में "संस्कृति" नामक संस्था में सत्त्रिया नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उसके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उसकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने शास्त्रीय भारतीय नृत्य के क्षेत्र में उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें