गुवाहाटी के मध्य में स्थित एक मॉल के अधिकारियों को सोमवार को एक अज्ञात संगठन से बम की धमकी मिली, जिसके बाद इसे खाली करा दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राज्य सचिवालय के नजदीक स्थित ‘सिटी सेंटर मॉल’ को शाम करीब चार बजे खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने शुरुआत में मॉल के अचानक बंद होने का कारण ‘तकनीकी समस्या’ बताया था। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मॉल के अधिकारियों को परिसर में बम होने के बारे में एक ई-मेल मिला था।
उन्होंने कहा, ‘यह ई-मेल पूरे भारत में 75 स्थानों पर भेजा गया था। हमें पता चला कि ‘एड्रेस बार’ में कुल 75 प्राप्तकर्ता थे। इसमें मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह घटना प्रतिबंधित उल्फा (आई) द्वारा गुवाहाटी के कई स्थानों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 बम लगाने की घोषणा के चार दिन बाद हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें