निखिल कुमार मुदंडा
होजाई। होजाई जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार प्रत्येक घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात से ही घरों में बहने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी (रक्षा सूत्र) बांधने हेतु तैयारी में लगी हुई थी। उन्हें बस इंतजार था रक्षाबंधन की शुभ घड़ी आने का। शुभ घड़ी के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर, कलाइयों पर राखी बांधी, मुंह मीठा कराया, उन्हें उपहार भेंट किया। वही भाइयों ने भी बहनों से गले लग कर उन्हें उपहार भेंट किया तथा जीवन में हर सुख-दुख में साथ रहने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं कई बहन-भाइयों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी उक्त त्यौहार मनाया। दूसरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर असम के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन उत्सव राखी पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस कड़ी में होजाई के गीता आश्रम में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव समारोह में वक्ताओं ने रक्षाबंधन उत्सव पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी ने एक दूसरे की कलाई में रक्षा सूत्र/राखी बंदी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें