होजाई में छह दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में छह दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन

 


होजाई व्यवसायी गणपति पूजा आयोजन समिति मनाने जा रही है रजत जंयती वर्ष


निखिल कुमार मुन्दड़ा 

होजाई। होजाई में गणेश उत्सव को लेकर धूम। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होजाई व्यवसायी गणपति पूजा आयोजन समिति के सौजन्य से आयोजित गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है। होजाई व्यवसायी गणपति पूजा आयोजन समिति मनाने जा रही है रजत जंयती वर्ष। सन 2000 से होजाई शहर के बीचो-बीच नेताजी पॉइंट के सम्मुख गणेश पूजा का भव्य आयोजन होता आ रहा है। हर साल विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उक्त उत्सव आयोजित किया जाता है।


इस वर्ष 6 दिवसीय कार्यक्रमों के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज जल यात्रा के साथ हुआ। रजत जयंती उत्सव को देखते हुए इस बार पंडाल का स्वरूप राम मंदिर के रूप में दिया गया है। होजाई के शिवबाड़ी स्थित पुखरी से महिलाएं-पुरुष पवित्र जल घडें में भरकर गणेश बाबा का नाम लेते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पंडाल तक पहुंची। इस दरमियान पूरे शहर में गणेश उत्सव हेतु उत्साह दिखने लगा। धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष मोहन मोर सहीत चंदन देवनाथ, विनोद गुप्ता, रतन शाह, मिथुन आदि ने हमारे संवाददाता को बताया आज जल यात्रा के बाद शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ दोपहर व संध्या में आरती की जाएगी। 


वही छेह दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान स्मारिका का विमोचन, भजन संध्या का आयोजन जिसमें राजस्थान से प्रसिद्ध कलाकार पधारेंगे व महाप्रसाद का आयोजन होगा। साथी उन्होंने जानकारी दी कि हर साल की भांति इस बार भी स्वर्गीय विश्वनाथ मोर की स्मृति में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें इस बार 700 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जो की प्रशंसनी है। समिति के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं व अक्षय पुण्य के भागी बने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें